फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों पर दर्ज मुकदमा होगा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और चीनी मिल ने की घोषणा, भाकियू नेता धरने पर अड़े
विज्ञापन

कई दिन से चला आ रहा है गुलरिया चीनी मिल और किसानों के बीच गतिरोध
बिजुआ। कई दिन से गुलरिया चीनी मिल और किसानों के बीच चला आ रहा गतिरोध रविवार रात को खत्म हो गया। गोला विधायक अमनगिरि और चीनी मिल के यूनिट हेड ने संयुक्त बयान जारी कर किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की घोषणा कर दी है, जबकि किसानों पर मुकदमे के बाद भाकियू सात दिसंबर को प्रस्तावित धरने पर अड़ा है।
गोला विधायक ने कहा कि चीनी मिल किसानों की बदौलत हैं और किसान चीनी मिल की बदौलत। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। किसी का अहित ठीक नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़े। चीनी मिल को भी हिदायत देते हुए बताया कि वह अपने स्व. पिताजी की तरह किसानों का बेटा-भाई सब कुछ हैं। किसानों पर कोई भी समस्या आती है तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे। एसडीएम गोला ने बताया कि मंगलवार से कई टीमों को भेजकर चीनी मिल के कांटों की जांच करवाई गई है, लेकिन कहीं कोई अंतर नहीं मिला। इस मौके पर कोई भी किसान नेता मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान जब चाहें चीनी मिल के कांटों को अधिकारियों की मौजूदगी में जांच करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों व विधायक का धन्यवाद कर कहा कि जो गतिरोध बना हुआ था उसके खतम होने से चीनी मिल सुचारु रूप से चल सकेगी।
विज्ञापन

सात दिसंबर को करेंगे धरना प्रदर्शन : दिलबाग
भाकियू जिलाध्यक्ष के दिलबाग सिंह ने बताया कि हमारा जब तक अस्सी किलो गन्ने की घटतौली का मुकदमा चीनी मिल पर नहीं लिखा जाता है, तब तक हम लोग सात दिसंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन पर अडिग हैं। हमारी टीम समय पर चीनी मिल पहुंच जाएगी। उधर, केन यार्ड में कुछ किसान नेता किसानों से लगातार मिलकर सात दिसंबर के धरने को सफल बनाने का आग्रह करते देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें