फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विकास भवन से सेवा पुस्तिकाएं फाड़ने और गायब होने के मामले में अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास भवन स्थित अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में पांच अफसरों और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं सहित अन्य दस्तावेज फाड़ने और गायब किए जाने के मामले में सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना से विभागीय अफसरों के साथ ही कर्मचारी भी सवालों के घेरे में है। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेज गायब किए जाने के पीछे किसी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी का हाथ है। इसके पीछे एक बड़े खेल की आशंका बनी है।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार की देर रात सदर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वरिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार ने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियो की सेवा पुस्तिकाएं, जीपीएफ/एनपीएस पासबुक व अन्य दस्तावेज की पत्रावलियां गायब और क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। इसमें अर्थ संख्या अधिकारी सूर्य प्रकाश की सेवा पुस्तिका के शुरुआती पेज फाड़े गए हैं। इन पेजों में कर्मचारी का सेवा में आने का विवरण आदि अंकित होता है।
सेवा पुस्तिका में सेवा में आने से लेकर वर्तमान समय तक व सेवा सत्यापन, स्थानान्तरण, योगदान, अवकाश, अन्य विवरण अंकित था। इसे लाल पेन से काट दिया गया है। ऐसी स्थिति पाए जाने पर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका चेक की तो वरिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार, वरिष्ठ सहायक सदानन्द वर्मा की सेवा पुस्तिका फटी होना पाया गया।
विज्ञापन

अर्थ एवं संख्याधिकारी (कार्यालयाध्यक्ष) अरविंद कुमार वर्मा की जीपीएफ पासबुक के सभी पृष्ठ फाड़ दिए गए। अवशेष रिक्त पृष्ठ जीपीएफ पासबुक में छोड़ दिए गए हैं। सदानंद वर्मा, सौरभ कुमार वर्मा की पासबुकों से सभी पेज फाड़ लिए गए हैं। सूर्य प्रकाश, प्रवीन कुमार, सदानंद वर्मा, पूर्व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह की व्यक्तिगत पत्रावलियां भी गायब है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डीएसटीओ की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच रोडवेज चौकी इंचार्ज तेज सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें