फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार आरोपियों पर जानलेवा हमले की धाराओं में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुड़ियाखेड़ा निवासी रामकिशोर ने गांव के रामसिंह व कोढैया-फरधान निवासी सुरेश कुमार, धर्मेंद्र व सोनू पर जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनका भाई अनिल कुमार 24 जून को दीवार बना रहा था। इसी समय रामसिंह, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार व सोनू ने उनके भाई पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र अंकित व उसे भी मारापीटा। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से असलहे से फायर भी किया, जो मिस हो गया।
गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी विवाद में एलआरपी चौकी पुलिस पीड़ित रामकिशोर को ही पकड़ लाई थी। पुलिस पर पिटाई का आरोप भी लगा था। मामले में पुलिस ने 12 दिन बाद दूसरे पक्ष पर जानलेवा मुकदमे की धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें