फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आठ लोगों पर शराब बनाने और बेचने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ लोगों पर अवैध शराब बनाने और बेचने का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार, आबकारी निरीक्षक रुद्रकांत मिश्र ने मोहम्मदी, आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने गोला, आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ ने धौरहरा में टीम के साथ छापे मारे। इस दौरान ग्राम जहानपुर, भुसौरिया, कुंदवा, कुम्हारन टोला, पसियाना, भटपुरवा थाना गोला में दबिश दी।
विज्ञापन

दबिश में घरों, खेतों और संदिग्ध स्थानों के आसपास से भारी मात्रा में कच्ची शराब प्लास्टिक के जरीकेनों से, चढ़ी भट्ठियां, प्लास्टिक की थैलियों एवं लोहे के ड्रमों में लहन बरामद की। एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह आबकारी निरीक्षक मनोज यादव ने निघासन के ग्राम पुरैना और केपी सिंह ने ग्राम टेहरा थाना पलिया में दबिश दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें