फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजकीय कन्या हाईस्कूल में कॅरिअर मेला आयोजित

Thu, 20 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमीरनगर करियर मेले में स्टॉल लगाए बच्चे-स्रोत स्कूल प्रशासन
विज्ञापन
अमीरनगर। राजकीय कन्या हाईस्कूल मगदापुर में बृहस्पतिवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कॅरिअर अवसरों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और भविष्य में रोजगार के विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा देना और उनकी प्रतिभा के अनुरूप कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर जानकारी ली और अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर विकल्पों पर सवाल भी पूछे। शिक्षकों ने कहा कि ज्ञान, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजन, सुनील कुमार, शाहनवाज बानो, अनीता देवी, कुलदीप कुमार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें