फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर पानी के कुंड में गिरी कार

विज्ञापन
पानी से निकाली गई व्यापारी की कार। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। बरेली से घर वापस आते समय दवा व्यवसायी की कार अनियंत्रित होकर तकियापुरवा मोड़ के सामने पानी के कुंड में जा गिरी। दवा व्यवसायी ने किसी तरह पानी में तैरकर जान बचाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सिंगहा कला निवासी स्पर्श वर्मा शुक्रवार रात लगभग एक बजे बरेली से अपना निजी काम निपटाकर कार से अपने घर आ रहे थे। सिंगाही-निघासन स्टेट हाईवे तकियापुरवा मोड़ के सामने उनकी कार पानी से लबालब भरे करीब 20 फुट गहरे कुंड में चली गई। रात में पीछे का शीशा तोड़कर स्पर्श वर्मा किसी तरह से बाहर आए।
विज्ञापन

उन्होंने पानी में तैरकर किसी तरह से जान बचाई। सुबह परिवार के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को कुंड से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें