फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा मार्ग पर कार बही, 20 गांव पानी से घिरे

Wed, 31 Jul 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
टूटे पड़े पुल पुलिया। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर बह रहे शारदा नदी के पानी के बहाव में सोमवार रात एक एक्सयूवी कार बहकर सड़क किनारे गड्ढों में पहुंच गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने बमुश्किल कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला। उधर, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में तटबंध के अंदर बसे 20 गांवों के ग्रामीणाें की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टापू बने इन गांवोंं के ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। बिजुआ ब्लॉक के बेलहा सिकटिहा और नयापुरवा गांवों के पास नदी का कटान थमने से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


शारदा नदी में बनबसा बैराज से पानी की निकासी रुकने के बाद जलस्तर कम जरूर हुआ है लेकिन बहाव अब भी तेज है। सोमवार रात एक एक्सयूवी कार तेज धार में बहकर सड़क किनारे के गड्ढ़ों में फंसकर पलटने से बाल-बाल बची। कार को ट्रैक्टर से बांधकर बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
खतरे के बावजूद लोग इस मार्ग पर जोखिम के बीच छोटे वाहनों से आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन की रोक के बाद भी चालक बेपरवाह हैं। हालांकि बड़े वाहनों का संचालन बीते 23 दिनों से बंद है। कुछ बसें सोमवार की देर शाम इस मार्ग से पलिया आईं थीं। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथारिटी की एनओसी न मिलने तक बड़े वाहनों का संचालन इस मार्ग पर बंद रखने की बात कही। उधर, वाहनों का आवागमन बंद होने से ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूल कर सिनेमा चौराहे से शारदा पुल तक सवारियों को पहुंचा रहे हैं।

फोटो :
कटान थमा, खुद ही आशियाने तोड़ रहे ग्रामीण
बिजुआ। नयापुरवा व बेलहासिकटिहा में फिलहाल शारदा नदी का कटान थम गया है। नयापुरवा के कटान पीड़ितों को मकान तोड़कर ईंट व सरिया निकालने का मौका मिल गया। गांव के सभी घर खाली हो गए, सिर्फ मकान तोड़ने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि कटान पीड़ित दूसरी जगह बसने को तैयार नहीं है। इसका कारण नदी के किनारे की जमीन का उपजाऊ होना है। कटी हुई जमीनें भी नदी के दूसरी तरफ रह जाती हैं और उसे फिर जोतकर फसलें उगाने लायक बना लेते हैं।
फोटो : 30,31
रास्तों पर पानी, नाव से हो रहा आवागमन
महेवागंज। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से फूलबेहड़ क्षेत्र में तटबंध के अंदर बसे करीब 20 गांवों के रास्तों पर पानी चल रहा है। गांवों के चारों ओर पानी भरा है। रास्ते भी जलमग्न हैं। तेज धार में पुल-पुलिया टूट गए है। बसहा गांव का पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे कई गांव के लोगों के लिए नाव ही आवागमन का साधन है। दवाई और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे है। बाढ़ के दूषित पानी से गांवों में बीमारी भी फैलने की आशंका है।
इन गांवों में नाव ही सहारा
बड़ा गांव, भूलभुलिया, बसहा, खांबी, रंडौहा, मंगलीपुरवा, खगईपुरवा, चकलुआ, गोपालपुरवा, नरी नरहर, लंगड़ीपुर सहित कई गांव टापू बने हैं। यहां के लोग समीप के मिलपुरवा और फूलबेहड़ बाजार तक खरीददारी करने आते है। पानी के चलते लोगों का आवागमन नाव से हो रहा है। चार से छह किलोमीटर का सफर तय करने में ही ग्रामीणों का अधिकांश समय बीत जाता है।

टूटे पड़े पुल पुलिया। संवाद

टूटे पड़े पुल पुलिया। संवाद

टूटे पड़े पुल पुलिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें