फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे हाईवे पर हड़कंप मच गया। कार सवार दंपती ने किसी तरह से कार से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब आठ बजे गांव रुकंदीपुर ईंट भट्ठे के पास हुआ। लखीमपुर शहर निवासी अनूप वर्मा अपनी पत्नी पल्लवी के साथ मारुती कार से बरेली एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ईंट भट्ठे के सामने पहुंचने पर उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई। अनूप वर्मा जब तक कुछ समझ पाते। इससे पहले ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह अनूप वर्मा और उनकी पत्नी ने कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सिलिंडर से चलित होने होने के कारण कार पूरी तरह से जल कबाड़ हो गई। अनूप बिना किसी को सूचना दिए लखीमपुर वापस चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने कार सड़क किनारे खड़ी करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें