फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली के खंभे से टकराई कार, पहाड़पुर प्रधान की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो- पहाड़पुर प्रधान गुरलाल सिंह।
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात लोहिया पुल के पास छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में फॉर्च्यूनर कार बिजली खंभे से जा टकरा गई। हादसे में कार सवार पहाड़पुर के प्रधान की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। बिजली खंभा भी झुक गया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की पहाड़पुर पंचायत के प्रधान 28 वर्षीय गुरलाल सिंह शुक्रवार रात दस बजे करीब रोज की तरह गोला से जिम कर कार से अपने घर लौट रहे थे। बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर लोहिया पुल के पास छुट्टा जानवर अचानक उनकी कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार असंतुलित होकर रोड किनारे हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और लोहे का खंभा टेढ़ा हो गया।
टक्कर लगने से कार चला रहे पहाड़पुर के प्रधान गुरलाल समेत उनके चचेरे भाई लवप्रीत सिंह (27) और भंगू फार्म निवासी नवजोत सिंह (22) घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार युवकों ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों घायलों को गोला के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही गुरलाल सिंह की मौत हो गई। लवप्रीत सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरलाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गुरलाल चार बहनों में इकलौता भाई था। पुत्र की मौत से पिता अवतार सिंह, माता बलजिंदर कौर और पत्नी गगनदीप कौर का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मैलानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार पहाड़पुर गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने गुरलाल का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।

फाइल फोटो- पहाड़पुर प्रधान गुरलाल सिंह।

फाइल फोटो- पहाड़पुर प्रधान गुरलाल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें