गोला में कैंडल मार्च निकालते लोग।संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नूगंज में मानवेंद्र सिंह की मौत को लेकर रविवार देर शाम मृतक मानवेंद्र सिंह उर्फ शेरू की बहन और दोस्तों ने कैंडल मार्च निकालकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला मुन्नू गंज निवासी 40 वर्षीय मानवेंद्र सिंह उर्फ शेरू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव उसके कमरे के अंदर लटका मिला था। इस मामले में मृतक के चाचा ने आत्महत्या की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग आई थी।
इधर मृतक की बहन स्मृति ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर संपत्ति के खातिर हत्या करने का आरोप लगाया था। रविवार की देर शाम मृतक की बहन स्मृति, मित्रों दुर्गेश सोनी, सौरभ कुमार आदि ने कैंडल मार्च निकालकर कार्रवाई की मांग की। संवाद