पलिया में स्टेशन तिराहे पर मोहित हत्याकांड का विरोध करते लोग।
पलियाकलां। पलिया के शेर सिंह चौराहे पर भारी संख्या में युवा और गणमान्य नागरिकों की भीड़ देर शाम जमा हुई। जिसके बाद वहां से एक जुलूस निकाला गया, जो स्टेशन तिराहे पर आकर समाप्त हुआ।
यहां पर कैंडल जलाते हुए मृतक मोहित को श्रद्धांजलि देने के साथ ही हत्याकांड पर रोष जताया गया। हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने का बैनर लेते हुए नारेबाजी के साथ हत्याकांड में शामिल लोगों को जेल भेजने की मांग की गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद