कैंडल मार्च निकालकर मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
मितौली। युवाओं और महिलाओं ने मंगलवार देर शाम को मणिपुर हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
कैंडल मार्च की शुरुआत कस्बा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से हुई। युवाओं व महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मणिपुर सरकार पर जमकर निशाना साधा। कैंडल मार्च लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग से होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा। यहां शहीद स्तंभ पर मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को सदन में जवाब देने की मांग की।
इस दौरान नितिन सिंह, सचिन सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, पुत्तुलाल गौतम, गुफरान सिद्दीकी, मनीष आजाद, देवेंद्र, सर्वेश, हैदर अली, परवेज खान, ज्योति चौधरी, रामरानी, किरन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।