मितौली। मितौली क्षेत्र के गांव ढखैय्या निवासी प्रिया पटेल ने पहले प्रयास में यूपी पीसीएस 2018 की परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है।
गांव की होनहार बेटी की सफलता से परिवार समेत गांव के लोग काफी खुश हैं, क्योंकि उसके गांव ही नहीं क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। प्रिया का जिला प्रोबेशन अधिकारी पद पर चयन हुआ है। साथ ही गांव के परिवेश में रहने वाली बालिकाओं के लिए आदर्श स्थापित किया है। प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर मितौली, हाईस्कूल गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज और इंटर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लखीमपुर में किया। स्नातक की शिक्षा लखनऊ यूनिवर्सिटी से प्राप्त की और लखनऊ में रहकर पीएचडी की तैयारी कर रहीं थीं। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, गुरुजन के मार्गदर्शन को दिया है। उनके पिता अनिल वर्मा मितौली में आटो स्पेयर पार्र्ट्स की दुकान करते हैं। संवाद