निघासन। क्षेत्र के गांव सोठियाना में कलकत्ता से आए एक युवक से ठगों ने मोरपंख के नाम पर पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
थाना बेलधरिया जिला नार्थ चौबीस परगना कलकत्ता निवासी चंदन शर्मा पुत्र विजय शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर मोरपंख से धनवान बनने की बात बताई गई थी। इसके बाद उनका संपर्क सोठियाना के एक व्यक्ति से हुआ।
उसने मारपंख देने के लिए बुलाया था। वह शनिवार को बस से सोठियाना पहुंचा। वहां तीन लोगों ने उसको मोरपंख देने के बजाय उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। पुलिस चंदन को लेकर गांव पहुंची और एक को आरोपी को हिरासत में ले लिया। संवाद