फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भांजा बनकर फोन किया, ठग लिए 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। गांव जैती निवासी भूपेंद्र सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। खुद को पीड़ित का भांजा बताने वाले शख्स ने 31.50 लाख रुपये का फर्जी संदेश भेजकर 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मोहम्मदी कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रामपुर में हाईवे पर उसका धर्मकांटा है। सीमेंट की दुकान है। उनका भांजा गुरविंदर सिंह कनाडा के व्राम्टन शहर में रहता है। एक दिसंबर 2023 को उन्हें एक फोन आया। दूसरी ओर से बोलने वाले ने खुद को उनका भांजा बताकर एक्सिस बैंक के खाते में 16 लाख रुपये डालने की बात कही। बाद में कहा कि कोई दूसरा खाता नंबर बता दो, आपके 31.50 लाख रुपये भेज रहा हूं। खाता नंबर बताने पर ठग ने रुपये जमा करने की फर्जी रसीद भी पीड़ित को भेजी।
ठग ने कहा कि हमारे दोस्तों को इसमें से 20 लाख रुपया भेज दीजिए। इस पर ठग के झांसे में आकर भूपेंद्र ने उसके बताए खातों पर 20 लाख रुपये भेज दिए। यह खाते मुंबई और भोपाल के थे। 10 दिसंबर को भूपेंद्र ने अपनी बहन और भांजे से बात की तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने 12 दिसंबर को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने करीब एक माह बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

-
दोस्त-रिश्तेदार बनकर लगा चुके कई लोगों को चूना
साइबर ठग, खाते में रुपये भेजने का फर्जी संदेश भेजकर पूर्व में भी कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। 26 अक्टूबर को ठग ने शिवकॉलोनी निवासी छात्र गगन मोहन मिश्रा को उसका दोस्त बनकर फोन किया। फर्जी संदेश भेजकर छात्र के खाते से तीन हजार रुपये पार कर दिए। ठगों ने मोहम्मदी के बरेठी निवासी त्रिलोक सिंह को नवंबर में उनका रिश्तेदार बनकर फोन किया और पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन


ठगी से बचने के लिए ये बरतें सावधानी



किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।

ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें