फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कलक्ट्रेट में पुतला फूंकने का आह्वान, किसान नेता किए गए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। भाकियू टिकैत गुट के नेताओं के कलक्ट्रेट परिसर में केंद्रीय गृहमंत्री व हरियाणा के सीएम का पुतला फूंकने के आह्वान के बाद सतर्क हुए पुलिस-प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं किसान नेताओं को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि गोला में किसान नेताओं ने एसडीएम से मुलाकात की थी। इसके बाद उनको समझाया गया था। अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

उधर, मैलानी पुलिस ने थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के ग्राम शाहनगर निवासी संगठन के प्रदेश महासचिव अमन दीप सिंह संधू ने बताया कि किसानों के ऊपर हो रही बर्बरता के खिलाफ 23 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा डीएम कार्यालय के सामने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर व उनके गृहमंत्री अनिल विज के पुतले फूंकने का आह्वान किया गया था। उन्हें लखीमपुर जिला मुख्यालय जाना था, लेकिन मैलानी पुलिस ने उन्हें व उनके साथियों को फार्म हाउस पर ही नजर बंद कर दिया।
उधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर भी छावनी बना रहा। कलक्ट्रेट परिसर के दोनों मुख्य मार्गों पर सदर कोतवाली और खमरिया थाना पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें