फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर 12 से तीन बजे तक होगी बिजली कटौती

Mon, 21 Sep 2015 06:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर में 220केवी उपकेंद्र में मरम्मत के कारण शहरवासियों को मंगलवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस कटौती के बदले अतिरिक्त समय में लोगों को बिजली सप्लाई भी नहीं मिलेगी। इससे यह तय माना जा रहा है कि शहरवासियों को दिन में सात घंटे तक लगातार बिजली की किल्लत से जूझना पड़ेगा। अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने इस बाबत बताया कि सीतापुर में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से सीतापुर से छाउछ तक आने वाली 132केवी मेल लाइन पर कटौती की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी इस कटौती के बदले अतिरिक्त समय में बिजली सप्लाई करने का कोई निर्देश नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर कटौती के बदले बिजली नहीं मिली तो लोगों को छह से सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें