खीरी उपचुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद
खीरी टाउन। खीरी नगर पंचायत के मोहल्ला शेख सराय उत्तरी आंशिक हानियां टोला वार्ड नंबर 14 में महिला सभासद के लिए सोमवार को उपचुनाव हुआ। इसमें 2158 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नगर पंचायत के मोहल्ला शेख सराय वार्ड नंबर 14 के लिए सोमवार को उपचुनाव हुआ। इसके लिए सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय बालक में मतदान केंद्र पर दो बूथ संख्या 27 और 28 बनाए गए। इनमें 2158 मतदाताओं में 619 पुरुष और 471 महिला कुल 1090 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया।
दोनों बूथों पर लगभग पचास प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान पांचों प्रत्याशियों के समर्थक शाम तक वोट मांगते दिखाई दिए। बता दें 14 मई 2023 को नगर पंचायत का चुनाव हुआ था। यहां परवीन, फिरदौस, शहनाज बानो, रिजवाना, शाफिकुन सभासद के लिए मैदान में थीं। यहां मतगणना 10 जुलाई को होगी।