फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बस-ट्रेन सब फुल... बेबस रहे अभ्यर्थी

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर बसों के इंतजार में बड़ी संख्या में खड़े अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थी बस अड्डे पर पहुंचे तो डिपो की व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। अफरातफरी का माहौल हो गया। बस पकड़ने में अभ्यर्थियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। सीट न मिलने पर खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। ट्रेन में सवार होने को मारामारी का नजारा दिखा। इस बार भी बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच की ओर जाने वाले अभ्यर्थियों को वाहन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
जनपद में शनिवार को 15 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। छह हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे अभ्यर्थियों का रेला बस अड्डे पर पहुंचा। अभ्यर्थियों के पहुंचते ही डिपो के जिम्मेदारों के इंतजामों की पोल खुल गई। बसों की व्यवस्था कम पड़ गई।
विज्ञापन

बस अड्डे पर दो बजे तक अफरातफरी का माहौल रहा। बसों में घुसने के लिए अभ्यर्थियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। किसी को सीट मिली तो किसी ने खड़े होकर सफर किया। कई मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ी।
शहर के मुख्य मार्ग पर कतार लगाकर खड़ी की गई बसों की वजह से जाम की स्थिति भी बनी। ई-रिक्शा से बस अड्डे आ रहे अभ्यर्थी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

ई-रिक्शा संचालकों की खूब हुई कमाई
पुलिस भर्ती परीक्षा में ई-रिक्शा संचालकों की खूब मौज रही है। सुबह से लेकर शाम तक अभ्यर्थियों को लेकर ई-रिक्शा संचालक दौड़ते रहे। कई रिक्शा संचालक अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूला है, जिसको कोई भी रोकने और टोकने वाला नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें