फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हरदोई से मैगलगंज होते हुए लखीमपुर के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से मितौली, मैगलगंज और हरदोई जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरदोई डिपाे ने इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू की है। बस संचालन से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लखीमपुर से काफी संख्या में यात्रियों का हरदोई आनाजाना रहता है, अब सफर और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर से मैंगलगंज होते हुए हरदोई की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। जबकि लखीमपुर से सीतापुर होते हुए हरदोई की दूरी 145 किमी से अधिक है। लखीमपुर से सीतापुर होकर एक बस हरदोई जाती थी, लेकिन वह काफी समय लेती थी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
लखीमपुर मैगलगंज होते हुए हरदोई जाने के लिए बस न होने से इस मार्ग के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब हरदोई डिपो ने हरदोई से लखीमपुर के लिए बस संचालन शुरू किया है। बस सुबह नौ बजे हरदोई से चलकर 9:30 बजे पिहानी पहुंचेगी। इसके बाद करीब 10:10 बजे जहानीखेड़ा, 10:25 पर मैगलगंज, 11:10 पर मितौली और 12:15 पर मैगलगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में यह बस लखीमपुर से एक बजे हरहोई के लिए रवाना होगी। मितौली दो बजे, मैगलगंज 2:45 बजे, 15:15 बजे जहानीखेड़ा, 15:40 बजे पिहानी और 4:20 बजे हरदोई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें