फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंच लाइन बिछाने का काम जारी, सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
बंच लाइन डालने के लिए खंभे पर चढ़ा कर्मचारी- संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला सुआगाड़ा में शुक्रवार को तीसरे दिन भी पुराने व जर्जर तार बदलने का काम चला। कर्मचारियों ने पुराने व जर्जर तारों को हटाकर बंच लाइन डालने का काम किया। ऐसे में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में सात घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मोहल्ला सुआगाड़ा में बुधवार से बंच लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पहले दिन बारिश होने की वजह से ज्यादा काम नहीं हो सका था, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा तो पूरे दिन काम चला। शुक्रवार को भी सुबह 10 से शाम करीब पांच बजे तक बंच लाइन बिछाने का काम किया गया। नई लाइन बिछाने की वजह से बिजली कटौती की गई, जो उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना रहा। तीसरे दिन का काम पूरा होने के बाद जब बिजली आपूर्ति मिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। इधर शहर के अन्य मोहल्लों में ट्रिपिंग, कटौती और लो-वोल्टेज की वजह से उपभोक्ता परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें