फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रीवैंप योजना के तहत बिछाई गई बंच लाइन, आठ घंटे बाधित रही सप्लाई

विज्ञापन
सुआगाड़ा में डाली जा रही बंच लाइन- संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला सुआगाड़ा में पुराने व जर्जर तार बदलने का काम शुरू हो चुका है। रीवैंप योजना के तहत बंच तार बिछाई जा रही है, जिसकी वजह से सुबह 10 से छह घंटों पर सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में आठ घंटे सप्लाई न मिलने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल रहा। वैसे तो यह तार बिछाने का काम बुधवार को ही शुरू हो चुका था, लेकिन बारिश के चलते काम को गति नहीं मिल सकी थी। बृहस्पतिवार को बड़े स्तर पर काम शुरू कराया गया है।
बंच तार बिछाने के लिए ठीक सुबह 10 बजे सप्लाई बाधित कर दी गई। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि शाम चार बजे तक काम पूरा कर सप्लाई चालू कर दी जाएगी। भीषण गर्मी में लोग जैसे-जैसे चार बजे तक इंतजार कर दिया, लेकिन सप्लाई फिर भी नहीं मिल सकी। ऐसे में उपभोक्ता काफी परेशान होने लगे। लंबे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को करीब 5:40 बजे सप्लाई मिल सकी।
विज्ञापन

बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मोटर चलाकर लोगों ने पानी की टंकी भरी। इधर, छाउछ, पटेलनगर, बरखेरवा में भी बंच लाइन बिछाए जाने के लिए काम चला। ऐसे में दोपहर एक बजे से सप्लाई बाधित कर दी गई, जो शाम तक नहीं आ सकी। सप्लाई न मिलने से यहां के उपभोक्ता भी काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें