फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में सराफा व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली

Fri, 11 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर  खीरी।
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
रोजी-रोटी के लिए सराफा व्यापारियों ने बेची सब्जी
गोला में बनाई मानव शृंखला, सराफा बंदी जारी
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। सराफा प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। शहर के  सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर सराफा बाजार में इकट्ठा हुए और सभा  की। सभा की अध्यक्षता लखीमपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने  की। इसके बाद सराफा कारोबारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर की प्रमुख सड़कों  पर बाइक रैली निकाली।
सराफा व्यापारी बाइक रैली के दौरान एक्साइज ड्यूटी वापस लेने संबंधी नारे  लगा रहे थे। रैली सराफा बाजार से निकलकर संकटा देवी रोड, मेन रोड, बस स्टेशन  रोड कचहरी रोड, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड होते हुए फिर सराफा बाजार में  समाप्त हुई। अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने चेताया कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस  नहीं ली जाती तब तक सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

विरोध  प्रदर्शन में आत्माशरण गुप्ता, राकेश गुप्ता, आलोक रस्तोगी, मनोज सहगल,  गोपालजी गुप्ता, संजय गुप्ता, अतिन गर्ग, अतुुल रस्तोगी, हर्ष सेठ, दिलीप  खत्री, सचिन गुप्ता, सुमित गुप्ता, केके गुप्ता, राकेश साहू, अनुपम तिवारी,  हरिश्याम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, सुरेश  अग्रवाल, विकास रस्तोगी, गोविंद गुप्ता, नरेंद्र मोहन गुप्ता आदि शामिल रहे।
गोला  गोकर्णनाथ में सराफा व्यापारियों ने सदर चौराहे पर  मानव शृंखला बनाकर और नगर  की सड़कों पर सब्जी बेचकर विरोध जताया। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में समर्थन पत्र सौंपा।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मोहम्मदी रोड पर धरने पर बैठे सराफा व्यवसायी ने सदर चौराहे पर आकर मानव शृंखला बनाई, उसके  बाद ठेले पर सब्जी रखकर  नगर की प्रमुख सड़कों पर सब्जी बेचते हुए एक्साइज ड्यूटी वापस लो और  केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इस  मौके पर विवेक  गुप्ता, सहदेव लाल टंडन, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, चंदन  सेठी, श्याम नरायन  सोनी, आनंद सोनी, जीतू मराठा, रामरक्षपाल राजपूत, ओमी  राजपूत, दिनेश  राजपूत, अभिषेक राजपूत, दुर्गेश सोनी, किशन सोनी, दीपक  राजपूत, आदर्श  राजपूत आदि मौजूद रहे। सराफा कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने बताया कि 17 मार्च को सराफा व्यवसायी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दिल्ली जाएंगे। धरना स्थल पर नगर उद्योग व्यापार मंडल  के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री राजेश आनंद मिन्नी, अशोक  कनौजिया, अवधेश जायसवाल, निकेत राठी, नितिन राजपूत, सुभाष मिश्र, आमिर खान,  नूर मोहम्मद और समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, लविंदर  सिंह, आदर्श कुमार शर्मा, अंशू गुप्ता, पंकज कुमार, सोनी सैनी, अनिल गुप्ता  आदि पदाधिकारियों ने सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी को समर्थन पत्र  देने के बाद एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर वित्त मंत्री भारत  सरकार को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार गुप्त को सौंपा।
विज्ञापन

मोहम्मदी में ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर के सभी सराफा व्यवसाइयों ने शुक्रवार को भी अपनी दुकानें बंद रखीं। अस्तल धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद सभी व्यापारियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला तथा मेला मैदान चौराहे पर वित्त मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान अध्यक्ष कामद रस्तोगी,(रोमी), महामंत्री धीरेंद्र नाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता, विशाल गुप्ता, अजय मिश्रा, गौरव रस्तोगी, श्रवण रस्तोगी, भरत गुप्ता, नीरज सोनी, मोनू रस्तोगी, सुशील वर्मा, तोशू रस्तोगी, विवेक रस्तोगी, सोनू मेहरोत्रा, अखिलेश रस्तोगी, अरविंद रस्तोगी, ललित शर्मा, पंकज रस्तोगी, देवेंद्र मोहन रस्तोगी, श्याममोहन रस्तोगी तमाम सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें