फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क चौड़ीकरण के लिए आज से गरजेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेलरायां-पनवारी सड़क का एलआरपी से इंदिरा वन तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। 10 किमी लंबी सड़क पर कई जगह अतिक्रमण है। मेला मैदान में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। कई बार नोटिस दिए गए। अब लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर अतिक्रमण के खिलाफ गरजने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


शहर में एलआरपी से लेकर महेवागंज में इंदिरा वन पार्क तक बेलरायां-पनवारी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण होना है। यह सड़क अभी सात मीटर चौड़ी है, जिसे 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। 12 जनवरी को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शिलान्यास किया था। कुल 38 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है। जहां रोड पर पड़ने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद कई बार मोहलत दी गई। अब निर्माण खंड एक मियाद की तिथि आगे बढ़ाने को राजी नहीं है।
अफसरों के मुताबिक कई बार बढ़ाई गई मियाद अब पूरी हो गई है। आज से पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती अपनाई जाएगी। पुलिस बल मिलने पर चिह्नित अतिक्रमण को गिराया जाएगा। उधर, जानकारी होने पर कुछ मकान व दुकान मालिकों ने अपने अतिक्रमण खुद ही हटाना शुरू किया है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। निर्माण खंड एक आज से सभी चिह्नित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें