फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से मनाया बुड्ढा साहिब का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। गुरुद्वारा में मंगलवार को श्री बुड्ढा साहिब का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। मंहगापुर गुरुद्वारे से पधारे संत बाबा गुरुनाम सिंह ने धार्मिक प्रवचनों से संगत का ज्ञान बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल गुरुद्वारा प्रांगण से सटे मैदान में पंजाब से आए रागी जत्थों के कीर्तन की गूंज से पंडाल में बैठी संगत ने वाहे गुरु का गुणगान किया। रागी भाई साहब ने सबद चीति आवै तां सदा दइआला लोगन किआ वेचारे, बुरा भला कहु किस नो कहीए सगले जीअ तुमारे सुनाकर संगत को निहाल कर दिया। अंत में सोरठ राग में मेरा सतगरु रखवाला होया शबद से संगत को भाव विभोर कर दिया। कीर्तनी जत्था के धार्मिक कीर्तन से पंडाल गूंज उठा। धार्मिक कथा सुनकर पंडाल में बैठी संगत ने जो बोले सो निहाल का गुणगान किया। दीवान की समाप्ति अरदास व गुरु साहिब के सुख आसन से की गई। कमेटी प्रधान सुखविंदर सिंह चीमा, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें