इरा सबसे अधिक शिक्षित
संपत्ति के मामले में इरा भले ही अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर हों लेकिन पढ़ाई-लिखाई के मामले में उनके पास हायर डिग्री है। विज्ञान विषय में वह डॉक्टरेट हैं। वहीं, सबसे अमीर प्रत्याशी अंजू मिश्रा स्नातक हैं। पुष्पा सिंह जहां परास्नातक हैं तो सपा प्रत्याशी रमा मोहन बाजपेई की शिक्षा हाईस्कूल तक ही है।
इरा श्रीवास्तव के खिलाफ जहां तीन मुकदमे दर्ज हैं, वहीं रमा बाजपेई के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। हालांकि, उनके पति मोहन बाजपेई के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उधर, पुष्पा सिंह और अंजू मिश्रा फिलहाल आपराधिक मामलों से बरी हैं।