फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मियों ने सातवें  वेतनमान को लेकर दिया धरना  

Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूरसंचार कार्यालय पर सभी कर्मचारी संगठन के लोग हुए शामिल
विज्ञापन

 बीएसएनएल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को वेतन निर्धारण को लेकर दूरसंचार कार्यालय पर धरना दिया, जिसमें विभागीय सभी संगठनों के लोग शामिल हुए।
सातवें वेतनमान के निर्धारण को लेकर दूरसंचार विभाग की बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन, ऑफीसर इक्यूटिक एसोसिएशन इंडिया, बीएसएनएल मजदूर संघ व एफटीओ संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दूरसंचार कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के सचिव सीबी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को अभी तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिला है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ नही मिला तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर रामनरेश पांडे, रामप्रताप यादव, जमीर अहमद, सचिन जायसवाल, विनोद तिवारी, अजय दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें