फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीएसए पर अपशब्द कहने का आरोप, भड़के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया के अतरिया कंपोजिट स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक ने वीडियो बनाकर शिक्षकों के ग्रुप पर डाला है। इसमें शिक्षक ने निरीक्षण के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग व मारपीट पर आमदा होने का आरोप बीएसए पर लगाया। रोते हुई बनी इस वीडियो के बाद शिक्षक लामबंद हो गए। बीआरसी पहुंचकर बीएसए के खिलाफ प्रदर्शन किया। सम्मानजनक कार्रवाई न होने पर आंदोलन व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पलिया के अतरिया कंपोजिट स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक आसिफ अली अंसारी ने वीडियो के जरिए बताया कि बृस्पतिवार सुबह बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी निरीक्षण करने उनके स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने शिक्षक पंजिका मांगने के साथ ही अन्य प्रपत्रों के बारे में पूछा। बच्चों से बार-बार शिक्षकों के आने या न आने की बात करते रहे।
शिक्षक आसिफ ने बताया कि उनके फोन पर किसी अन्य शिक्षक का फोन आया तो बीएसए ने फोन स्पीकर पर करने को कहा। इसके बाद उन्होंने स्पीकर पर शिक्षक साथी से बात की। किसी बात पर अचानक बीएसए नाराज हो गए। मोबाइल उठाकर उनकी तरफ फेंकने को कहकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन

शिक्षक आसिफ ने अपने बयान का वीडियो बनाकर शिक्षकों के ग्रुप पर डाल दिया। वीडियो देख शिक्षकों में रोष फैल गया। शाम करीब चार बजे के बाद बीआरसी पर शिक्षकों का जमावड़ा हुआ। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए बीएसए के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश यादव, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष कौशल प्रजापति ने एक शिक्षक के खिलाफ अधिकारी द्वारा किए गए अभद्रतापूर्ण व्यवहार की निंदा की। इस मौके पर दिलीप कुमार, ताहिर अली, आशीष मिश्र, कमलेश तिवारी, विजय मौर्य, रवि गुप्ता, रामप्रकाश, सुरेश चंद्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षकों ने जिला स्तरीय संघ के पदाधिकारी को भी घटना से अवगत कराया

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि मामला जिला स्तरीय संघ के पदाधिकारियों को बता दिया गया है। उनके निर्देश के बाद आगे कार्रवाई होगी। एक शिक्षक से अभद्रतापूर्ण व्यवहार निंदनीय है। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि पूरे मामले के बारे में संघ की जिला कमेटी को अवगत कराया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कौशल प्रजापति ने कहा कि शिक्षकों के हितों के लिए संघ है। अगर किसी शिक्षक से अभद्रता होती है तो संघ उनके साथ खड़ा है।


आत्महत्या का कदम उठाना चाहते थे शिक्षक आसिफ

शिक्षकों ने बताया कि अभद्रता का शिकार शिक्षक आसिफ अली अंसारी आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने को सोच रहे थे। वीडियो मिलने के बाद सभी शिक्षक साथी उनके संपर्क में आए। उनसे मिलकर हौसला बढ़ाया। अभद्रता करने से उनका मनोबल टूटा है। स्टाफ व बच्चों के सामने हुई अभद्रता से वह काफी क्षुब्ध हैं।


कमियां मिलें तो करें कार्रवाई, अभद्रता क्यों करते हैं अधिकारी

शिक्षक आसिफ अली ने कहा कि अगर स्कूल में कोई कमी मिली है तो बीएसए को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। अभद्रता और मारपीट पर आमदा होने की क्या जरूरत थी। बच्चों के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मोबाइल फेंकने पर बीएसए उतारू दिखे। स्कूल में पढ़ाने वाले अन्य शिक्षकों ने भी सहायक अध्यापक आसिफ का साथ देते हुए बीएसए पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।



शिक्षकों से ही सूचना मिली थी, जिसके बाद बीआरसी कार्यालय पहुंचे थे। शिक्षकों द्वारा जो भी कहा जा रहा है उसको उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। - रमन सिंह, बीईओ पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें