लखीमपुर खीरी। नसिरूद्दीन मौजी मैदान के सामने बुधवार शाम विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे नई बस्ती पावर हाउस से जुड़े सैकड़ों घरों की बिजगी गुल हो गई। बिजली न आने की वजह से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर से लेकर जिले भर में आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही है। बुधवार दोपहर मैगलगंज चौराहे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा तो शाम को शहर में नसिरूद्दीन मौजी मैदान के समाने जूस की दुकान के पास तार टूटकर गिर गया। इससे आस पास के दुकानदारों से लेकर निकल रहे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
नसिरूद्दीन मौजी मैदान के सामने जूस की दुकान के पास शाम को तार टूटकर गिर गया था। इसलिए बिजली सप्लाई ठप रही। स्टाफ भेजकर तार जुड़वा दिया गया, जिसके बाद सप्लाई बहाल कर दी गई।
अंकित वर्मा, एसएसओ नई बस्ती पाॅवर हाउस