फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मीटरगेज से महंगा होगा ब्रॉडगेज का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी और शाहगढ़ के बीच मुसाफिरों को महंगाई के साथ सुहाने सफर की सौगात मिलेगी, लेकिन दाम ज्यादा चुकाने होंगे। पहले जहां लोग मैलानी से गोला दस रुपये में पहुंच जाते थे, अब इसके लिए 30 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

मीटरगेज के दौरान ट्रेन का सफर बेहद सस्ता था। बांकेगंज से गोला और मैलानी लोग पांच रुपये में पहुंच जाते थे। ब्रॉडगेज होने के बाद ऐशबाग-मैलानी रेलखंड पर किराया मीटर गेज वाला ही रहा, लेकिन कोरोना काल में ट्रेन संचालन बंद हो गया। दोबारा संचालन शुरू होने पर रेलवे ने एक्सप्रेस और पैसेंजर के किराये में समानता कर न्यूनतम किराया 30 रुपये निर्धारित कर दिया। इससे मैलानी से बांकेगंज हो या फिर बांकेगंज से गोला, हर जगह का किराया तीस रुपये हो गया।
ऐसे में मैलानी शाहगढ़ के बीच भी न्यूनतम किराया 30 रुपये रहेगा। इससे यात्रियों को महंगाई के साथ सस्ता और सुहाने सफर की सौगात मिलेगी। ऐसे में ब्रॉडगेज की ट्रेनों से पांच या 45 किलोमीटर की दूरी तय करें, यात्रियों को 30 रुपये न्यूनतम किराया देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
मीटरगेज रेल किराया
मैलानी_ सेहरामऊ_ 10
सेहरामऊ _ कुरैया _10
दुधियाखुर्द _10
पूरनपुर _ 15
शाहगढ _ 15
______
बांकेगंज से गोला_ 5
भल्लिया बुजुर्ग से रजागंज, फरधान,देवकली और लखीमपुर तक 10
खीरी _ 15
ओयल _ 15
हरगांव_ 20
झरेखापुर _ 25
सीतापुर_ 25
खैराबाद_ 25
लखनऊ _40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें