फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतरिया के आगे पुलिया कटी... आवागमन ठप

विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया काटकर बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा नदी की बाढ़ ने पलिया-भीरा मार्ग को फिर से नुकसान पहुंचाया है। यह मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

अतरिया के आगे पड़ने वाली पुलिया को शारदा नदी ने फिर से काट दिया है। पानी धार के साथ पुलिया पर बहने लगा और भीरा से संपर्क कट गया है। पुलिया के आगे अभी करीब एक किलोमीटर तक पानी सड़क क्रॉस कर तेज बहाव के साथ बह रहा है। हालांकि सोमवार को पलिया-निघासन, पलिया-गौरीफंटा व पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर बसें चलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है।

पहाड़ी नदी सुहेली और शारदा नदी से आए बाढ़ के पानी के चलते पलिया शहर रविवार को टापू बन गया था। पलिया शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था और पलिया से लखीमपुर जिला मुख्यालय जाने वाले मार्गों के साथ ही दुधवा, गौरीफंटा समेत संपूर्णानगर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार को हालात सामान्य होते दिखे। मगर पलिया-भीरा मार्ग की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे निर्माणाधीन पुलिया पूरी तरह कट गई है। सुहेली नदी के तेवर भी नरम होने लगे हैं। निघासन मार्ग पर पानी कम होने से इस मार्ग पर बसों व अन्य वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।
दुधवा मार्ग पर रपटा पुल पर पानी कम होने के बाद रविवार देर शाम से इस मार्ग पर भी बसों का आवागमन शुरू हो गया है। बस अड्डे पर मौजूद काफी संख्या में नेपालियों की भीड़ बसों का संचालन शुरू होने के बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुई।
-


कई गांवों में भरा है बाढ़ का पानी

शारदा और सुहेली नदियों का पानी अभी मकनपुर, बिलहिया, चंबरबोझ, बसंतापुर कलां, पंछी फार्म, बबौरा, श्रीनगर, मेलाघाट, आजादनगर, बर्बादनगर समेत कई गांवों में भरा है। पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। श्रीनगर गांव में पानी अधिकांश निकल गया है, लेकिन रास्तों पर अब भी जलभराव है। पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया में सड़क किनारे से पानी कम न होने के चलते यहां के ग्रामीण अभी भी ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं।





एनएचएआई अधिकारी से तल्ख हुए विधायक, ऑडियो वायरल

पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे कटी पुलिया पर कार्य करने के लिए पलिया विधायक रोमी साहनी ने एनएचएआई के अधिकारी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने सामग्री जल्द से जल्द गिराकर 24 घंटे में सड़क पर आवागमन सुचारु कराने के लिए कहा। रोमी साहनी की तल्खी के बाद अब एनएचएआई ने पलिया-भीरा मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया है। विधायक द्वारा एनएचएआई के अधिकारी से वार्ता की सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वायरल हुई है।
-

नहीं मिल रहा प्रशासन का सहयोग



मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर मलिनियां, बेला, नौगवां, मझगईं की ईदगाह के पास बाढ़ का पानी निकलना शुरू हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है। नौगवां से खालेपुरवा जाने वाले मुख्य रास्ते पर अब भी पानी चल रहा है। जिससे आधा दर्जन गांव टापू बने हुए हैं। रास्तों पर काफी पानी चलने के कारण लोग गांव में फंसकर रह गए हैं। ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि तीन दिन से बाढ़ में गांव वाले फंसे हुए हैं लेकिन अब तक दवा, पानी भूख मिटाने के लिए किसी प्रकार का प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला है।

-

बाढ़ का पानी धीरे-धीरे गांवों से उतर रहा है। जिन गांवों में पानी भरा है, वहां पर प्रशासन की तरफ से लंच पैकेटों का वितरण लगातार कराया जा रहा है। आकस्मिक स्थिति में निकालने का कार्य भी एनडीआरएफ टीम के सहयोग से प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया

पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया काटकर बहता पानी। संवाद

पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया काटकर बहता पानी। संवाद

पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया काटकर बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें