फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल में रोटी-बेटी का संबंध, संत साझा करें संस्कृति : ओमप्रकाश

विज्ञापन
चंदनचौकी में आयोजित संत सम्मेलन में बोलते संत। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के हनुमान परिवार के प्रमुख समन्वयक ओमप्रकाश ने कहा कि हम सभी धर्म के प्रति आस्थावान रहें। धर्म के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें। भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। ऐसे में दोनों देशों के संतों को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को एक-दूसरे से साझा करना चाहिए। वह चंदनचौकी के एकल विद्यालय प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सम्मेलन में भारत के अलावा नेपाल के कंचनपुर, कैलाली, बर्दिया, बांके आदि स्थानों के संतों ने भाग लिया। संतों ने श्री रामचरित मानस के प्रसंग सुनाते हुए सभी से धर्म के अनुरूप आचरण करने की बात कही। हनुमान परिवार प्रमुख समन्वयक ओमप्रकाश ने कहा कि आज समाज हिंदू संस्कृति को भूलते हुए कुछ लोगों के प्रलोभन के चलते बंटता जा रहा है। संत समाज को जोड़ने का काम करें। धर्म और संस्कृति के बारे में लोगों को जानकारी दें, ताकि किसी भी प्रलोभन से वे भटक न सकें। इस दौरान पलिया सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें संतों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें