शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ के शाखा डाकपाल वीरेश कुमार सिंह ने खोले थे 1055 बचत खाते
लखीमपुर खीरी। जिले के अदलिशपुर के शाखा डाकपाल ने दर्पण मशीन से डाकघर बचत खाते खोलने के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 1398 खाते खोलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
मालूम हो कि दक्षिण भारत के एक शाखा डाकपाल ने एक ही दिन में 151 खाते खोलकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने का दावा किया था और अखबारों की सुर्खियां बटोरीं थीं।
इसे चुनौती के रूप में लेते हुए हरदोई के एक शाखा डाकपाल ने 251 खाते खोलकर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके बाद बदायूं, बिजनौर, शाहजहांपुर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए रिकार्ड बनाए। अंतिम राष्ट्रीय रिकॉर्ड शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ के शाखा डाकपाल वीरेश कुमार सिंह ने 1055 खाते खोलकर बनाया।
खीरी मंडल अधीक्षक संजय गुप्ता ने मोहम्मद अफजल को चैलेंज देते हुए प्रोत्साहित किया था। मोहम्मद अफजल ने चैलेंज स्वीकार करते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ने की पूरी तैयारी की। डाक अधीक्षक संजय गुप्ता का कहना है कि रिकॉर्ड तोड़ने में काफी परेशानियों जैसे नेटवर्क इश्यू ,बार बार दर्पण मशीन का बंद होना, फिनाकल डाउन आदि के बावजूद सभी खाते न केवल दर्पण से खोले गए बल्कि सभी खाते लेखा कार्यालय ऐरा स्टेट में में भी लेखाकृत्त किए गए है। इसके लिए लेखा कार्यालय को भी 24 घंटे लगना पड़ा।
मोहम्मद अफजल पहले भी पैन इंडिया में टॉप परफॉर्मेंस विभिन्न क्षेत्रों में दे चुके है। डाक अधीक्षक संजय गुप्ता ने मोहम्मद अफजल और उपडाकपाल रामेंद्र और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।