फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारहसिंगा हिरनों को अनुकूल प्राकृतवास देने की मुहिम पर मंथन

विज्ञापन
दुधवा की दलदली भूमि पर मौजूद बारासिंघा हिरनों का झुंड।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर दुधवा टाइगर रिजर्व में बारहसिंगा हिरनों की आबादी बढ़ाने की मुहिम शुरू की गई है।
विज्ञापन

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक सुनील चौधरी तीन दिवसीय भ्रमण पर बृहस्पतिवार दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी का भ्रमण किया। उन्होंने बारहसिंगा के पसंदीदा प्राकृतवास दलदली भूमि और घास के मैदानों को देखा। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए इनके हैबिटेट को बेहतर बनाने पर मंथन किया। भ्रमण के दौरान दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी रंगाराजू से बारहसिंगा के भोजन के लिए जंगल में इनकी पसंदीदा मुलायम घास के विस्तार की चर्चा के साथ ही घास के मैदानों का बेहतर प्रबंधन करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी बी प्रभाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर डीटीआर के जंगलों में बारहसिंगा की आबादी बढ़ाने की मुहिम पर मंथन तेजी से शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक दुधवा और किशनपुर सेंक्चुरी में तीन दिवसीय भ्रमण कर बारहसिंगा की आबादी बढ़ाने के लिए वनाधिकारियों से चर्चा की। इनकी आबादी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें