फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
पलिया में मृतक बालक यश उर्फ ​शिवाजी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पलियाकलां। निघासन रोड पर एक घर के बाहर फूल तोड़ रहे एक छह वर्षीय बालक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


पलिया देहात निवासी प्रताप सिंह छह वर्षीय पुत्र यश उर्फ शिवाजी रोज सुबह फूल तोड़कर पूजा करने के बाद ही कोई दूसरा काम करता था। शनिवार को भी वह निघासन रोड पर दून स्कूल के आगे एक घर के सामने लगे पेड़ से सुबह सात बजे फूल तोड़ रहा था। इसी वक्त निघासन की ओर से एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह काफी दूर उछलकर जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन

आसपास के लोग घायल बच्चे को लेकर सीएचसी आए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। मृतक यश की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। परिजन और टेहरा के लोग सीएचसी में पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

पलिया में मृतक बालक यश उर्फ शिवाजी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें