फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे के चलते पुल से नदी में गिरी बोलेरो

विज्ञापन
जमुआरी नदी में गिरी कार           संवाद
विज्ञापन
फरधान। घने कोहरे की वजह से बोलेरो अनियंत्रित होकर लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर गौरिया गांव के पास पुल से जमुआरी नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। चालक समेत तीन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बहराइच के गांव सुजौली निवासी शिवधर, ओमप्रकाश और दिनेश कुमार कार से मैगलगंज होकर शाहजहांपुर जा रहे थे। रविवार की सुबह करीब सात बजे फरधान के गौरिया गांव के पास कोहरे और मोड़ की वजह से अनियंत्रित होकर बोलेरो जमुआरी नदी में गिर गई। वाहन के दोनों पहिये निकल गए। हादसे का पता चला तो ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। चालक दिनेश कुमार ने बताया कि कोहरा और मोड़ की वजह से कार अनियंत्रित हुई। बताया कि सभी बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे की है। बोलेरो में बैठी सवारियों को ज्यादा चोट नहीं लगी।

कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
बेहजम। ओयल-बेहजम मार्ग पर शनिवार की रात करीब नौ बजे कार और गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गन्ना भरी ट्रॉली ओयल से आ रही थी। कोहरे की वजह से बेहजम की ओर से जा रही कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। चौकी प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर सीतापुर के गौरिया सरैया विलियम का है। कार सवार खेरवा गांव रिश्तेदारी में आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें