संसारपुर। कस्बे के इंटर कॉलेज में चल रही संसारपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को बोझिया और संसारपुर बी टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बोझिया की टीम ने संसारपुर बी को 85 रनों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर बोझिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बोझिया के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 189 रन बनाए। इसमें कप्तान राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संसारपुर बी की टीम 12 ओवरों में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
संसारपुर बी टीम के कप्तान एहतेशाम ने 60 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बोझिया के कप्तान राहुल को दिया गया। मैच में अंपायरिंग नफीस और सूरज ने, कमेंट्री फैसल ने की। इस मौके पर सरताज, रिंकल जायसवाल, नदीम, फरहाद, नफीस आदि मौजूद रहे।