फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मलयेशिया में संदिग्ध हालात में मौत के बाद दरिगापुर लाया गया शव

Tue, 17 Nov 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक के घर पर एकत्र ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
खमरिया। दरिगापुर निवासी 28 वर्षीय पिंटू पुत्र जयपाल विश्वकर्मा की 31 अक्तूबर को मलयेशिया में संदिग्ध मौत हो गई। पिंटू की मौत के बाद परिजन की ओर से स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार से पिंटू के शव को मंगवाने की गुहार लगाई गई थी। सरकार के प्रयासों से 16 दिन बाद सोमवार देर रात पिंटू का पार्थिव शरीर दरिगापुर गांव पहुंचा। परिजन ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने परिजन को समझाया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। जयपाल विश्वकर्मा के मुताबिक करीब छह माह पूर्व पिंटू मजदूरी करने मलयेशिया गया था। बड़ा बेटा होने के नाते परिवार की जिम्मेदारी पिंटू के कंधों पर थी। दो बहनों में बड़ी बहन का विवाह कर चुके पिंटू पर 12 वर्षीय छोटे भाई और दस वर्षीय छोटी बहन की पढ़ाई की जिम्मेदारी थी। इसीलिए पिंटू ने अभी विवाह नहीं किया था। दोनों भाई बहन की बेहतर पढ़ाई के लिए छह माह पूर्व पिंटू ने मलयेशिया जाने का निर्णय लिया था।

मृतक के घर पर एकत्र ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें