फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से आधार नंबर जुटाने के लिए घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आधार नंबर से वोटर आईडी कार्ड का होगा प्रमाणीकरण
विज्ञापन

डीएम बोले- ईआरओ द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा आधार नंबर
लखीमपुर खीरी। वोटर आईडी कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र किए जाने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रुप से आधार नंबर एकत्र किए जाने की कार्रवाई एक अगस्त 2022 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि मतदाताओं से प्राप्त आधार नंबर ईआरओ द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा। किसी भी परिस्थिति में आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। मतदाता सूची में पंजीकृत 100 प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करने के लिए 31 मार्च 2023 तक संभावित लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सपा से उमर, राष्ट्रीय लोकदल से शिव प्रसाद द्विवेदी, कांग्रेस से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीपीआईएम से बालेश्वर यादव, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, डिप्टी कलेक्टर कार्तिकेय सिंह, नायब तहसीलदार अतुलसेन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें