फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मितौली में युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली (लखीमपुर खीरी)। थानाक्षेत्र मितौली में राजा लोने सिंह की गढ़ी पर स्थित खंडहरनुमा शिव मंदिर के पास सोमवार सुबह एक युवक व युवती के खून से लथपथ शव मिले। आसपास मांस के छोटे-छोटे लोथड़े भी बिखरे थे। एक तमंचा व खोखा भी मिला है। दोनों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस युवती की हत्या के बाद युवक की आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी राजू राव व सीओ शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की जेब से मोबाइल, बाइक की चाबी व दो कारतूस बरामद किए। पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त रावेन्द्र (23) पुत्र कल्लूराम निवासी कल्लुआमोती के रूप में हुई। उसके सिर पर घाव था। वह लखनऊ में बड़े भाई के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवती का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से पहचान में दिक्कत आई। उसके पास मोबाइल फोन बरामद हुआ।

इसी दौरान किसी महिला का फोन आने पर सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बात की। इससे युवती की शिनाख्त उमा भारती (23) के रूप में हो गई। कुछ दूरी पर उमा की साइकिल मिली है जिस पर टंगे एक बैग में सफेद रंग का कोट मिला। फॉरेसिंक टीम ने भी सैंपल जुटाए। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि अभी तक किसी ने इस मामले में तहरीर नही दी है। उमा के मामा उपनेश उर्फ मोनू निवासी सेमरावां ने बताया कि उनकी भांजी मूल रूप से थाना मैगलगंज के मुरादपुर की रहने वाली थी। काफी दिनों से वह अपनी ननिहाल सेमरावां में रह रही थी। वह मितौली कस्बे के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से घर से निकली थी।
विज्ञापन


-

प्रथमदृष्टया युवती की हत्या करना और बाद में युवक के खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला लग रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। - गणेश प्रसाद साहा, एसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें