फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने रक्त देकर बचाई मरीज की जान

विज्ञापन
रक्तदान करता सिपाही विजय शंकर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अवकाश लेकर घर गए लखीमपुर खीरी के सिपाही ने मानवता की मिसाल पेश की। उसने डेंगू का इलाज करा रहे मरीज को आवश्यकता पड़ने पर खून दिया।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने बताया कि लखनऊ में तैनात सिपाही अजय पांडेय के पुत्र को डेंगू हो गया था। उसका इंद्रानगर लखनऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने प्लेटलेट्स काउंट कम होने के कारण मरीज की स्थिति नाजुक बताई और अतिशीघ्र प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने को कहा, जिसकी जानकारी 19 सितंबर से अवकाश पर चल रहे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विजय शंकर निवासी मोहल्ला जलालपुर निकट लखपेड़ा बाग थाना कोतवाली सदर जनपद बाराबंकी को उनके किसी परिचित के माध्यम से हुई। सिपाही विजय शंकर ने मानवता दिखाई। अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया, जिससे मरीज को समय से प्लेटलेट्स चढ़ाईं जा सकी। अब मरीज की स्थिति में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें