लखीमपुर खीरी। किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन पेंशन आदि लाभार्थियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लाकवार दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की ओर से इस ब्लॉकवार शिविर का रोस्टर जारी किया गया है। लाभार्थी संबंधित ब्लॉक के शिविर में जाकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। सदर ब्लॉक में बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम की अगुवाई में अटल सभागार में शिविर लगाया गया। यहां शनिवार को कई लोगों ने अपनी समस्या दर्ज कराई। ब्लॉक नकहा में 23 व 24 सितंबर, ब्लाक फूलबेहड़ 25 व 26 सितंबर, बेहजम में 27, 28 सितंबर, मितौली 30 सितंबर व एक अक्तूबर, मोहम्मदी में 03 व 04 अक्तूबर, पसगवां में 05 व 07 अक्तूबर, कुंभी में 08 व 09 अक्तूबर, बांकेगंज में 10 व 11 अक्तूबर, बिजुआ में 14 व 15 अक्तूबर, ईसानगर में 16 व 17 अक्टूबर, धौरहरा में 18 और 21 अक्तूबर, रमियाबेहड़ में 22 व 23 अक्तूबर, पलिया में 24 व 25 और निघासन में 26 व 27 अक्तूबर को कैंप लगाया जाएगा।