लखीमपुर खीरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने जनपद के सभी 15 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के पदों पर सामान्य निर्वाचन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। आठ जुलाई 2021 को प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा करेंगे। उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नौ जुलाई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 10 जुलाई को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक मतदान होगा, फिर उसी दिन मतदान के तुरंत बाद से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी। सवंाद