मेले का निरीक्षण करते अतिथि। संवाद
बेहजम। विकास खंड बेहजम में शनिवार को आयोजित किसान मेला में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख के अनुपस्थित रहने से मेला सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया। इस बार मेले में किसानों की भी कम उपस्थिति रहने से काफी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विकास खंड में आयोजित किसान मेला में मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख पति और जिला पंचायत सदस्य रामशंकर राज ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मेले में न तो बीडीओ पहुंचे और न ही ब्लॉक प्रमुख नजर आईं। सभागार में किसानों की संख्या भी कम रही। गोष्ठी में कृषि रक्षा विभाग के उमेश वर्मा ने उन्नतशील बीजों की जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक शुभम पांडे और विवेक पांडे ने बताया कि उत्पादन को बढ़ाने के लिए अच्छी किस्मों के बीज बोएं। बोआई से पहले बीज का शोधन, खेत की गहरी जुताई और फसल चक्र जरूर अपनाएं। कृषि मेला में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि मनरेगा का भुगतान होना था। इस वजह से वह ब्लाॅक से बाहर थीं। इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। वहीं ब्लाॅक प्रमुख पति रामशंकर राज ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख को बुलाया गया था। बुखार की वजह से वह आ नहीं सकीं। मामले में जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि बीडीओ और ब्लाॅक प्रमुख को क्यों नहीं बुलाया गया। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर प्रधान पहाड़ा रियाज अहमद, लियाकत अली, जय प्रकाश तिवारी आदि किसान मौजूद रहे।
मेले का निरीक्षण करते अतिथि। संवाद