लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव 2019 के सापेक्ष खीरी लोकसभा सीट पर भाजपा को करीब 10 फीसद मत प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वहीं धौरहरा सीट पर यह आंकड़ा नौ प्रतिशत से अधिक रहा। बसपा के मतों का ग्राफ भी गिरा है। धौरहरा सीट पर बसपा को महज 16.68 प्रतिशत वोट ही मिले। जबकि 2019 में मतों को आंकड़ा 33.12 फीसद था। बात करें सपा की तो समाजवादी पार्टी का जिले में मत प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2019 में सपा उम्मीदवार को 34.38 मत मिले थे। इस बार यह आंकड़ा 11 फीसद बढ़कर 45.94 पर पहुंच गया। वर्ष 2014 में सपा को खीरी सीट पर सिर्फ करीब 14 प्रतिशत वोट ही मिले थे।
खीरी सीट पर बीते लोकसभा चुनावों का मत प्रतिशत
वर्ष-2019
पार्टी मत प्रतिशत
भाजपा 53.63
सपा 34.38
वर्ष- 2014
भाजपा 36.98
बसपा 26.75
सपा 14.85
धौरहरा लोकसभा सीट
वर्ष-2019
पार्टी मत प्रतिशत
भाजपा 48.21
बसपा 33.12
वर्ष- 2014
भाजपा 33.99
बसपा 22.13
-
वर्ष 2024 में भाजपा को मिले इतने वोट
खीरी - 43.11 प्रतिशत
धौरहरा- 39.51 प्रतिशत