फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात माह चलेगा भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

Mon, 27 Jul 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से अगले वर्ष 20 फरवरी तक जिलेभर में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला हुई। जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक राजेश सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को अभियान का शुभारंभ होगा। इस दिन गुरु पूर्णिमा और महर्षि वेदव्यास जयंती पर मठ-मंदिरों में संतों का सम्मान और दीपोत्सव होगा। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने गुरु रविदास महाराज की जयंती पर विविध आयोजन करने का निर्णय लिया है। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने संत रविदास के संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का उल्लेख किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें