फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिपाहियों को निलंबित कराने के लिए एसपी से मिले भाजपा नेता

विज्ञापन
​शिकायत करने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा भाजपा का प्रति​नि​धि मंडल-स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार की रात मेला मैदान में ओवरटेक करने को लेकर दो कार सवारों का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा ने भाजपा के नगर महामंत्री सूर्य प्रकाश मिश्र को थप्पड़ मार दिया था। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। मामले में दरोगा लाइन हाजिर हो चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर घटना में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, पीड़ित सूर्य प्रताप मिश्रा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां बता दें कि रविवार रात ओवरटेक की घटना होने के बाद कार सवार चला गया। इसी बीच सूर्य प्रकाश मिश्र और उनके मित्र की पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान वहां पहुंचे दरोगा अब्दुल आजम खां ने सूर्यप्रकाश मिश्रा को थप्पड़ मार दिया था। उसी रात कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर करीब तीन घंटे हंगामा किया था। सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी ने एसपी को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने दरोगा अब्दुल आजम खां को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें