चिड़िया को चीनी मांझे से बचाने वाले गोलू व अंकित। स्रोत : स्वंय
लखीमपुर खीरी। चीनी मांझे में फंसकर एक चिड़िया जख्मी हो गई। कनौजिया कॉलोनी निवासी गोली जोशी ने बताया कि बृहस्पवितार दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के ही अंकित सिंह को किसी ने सूचना दी। इसके बाद वे माैके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चिड़िया के पंजों में मांझा बुरी तरह उलझा हुआ था। मांझा अंदर तक हड्डी में घुस गया था। बड़ी मुश्किल से मांझे को निकालकर दवा लगाई। फिर चिड़िया को तालाब के पास ही छोड़ दिया। कुछ देर बाद वह चिड़िया उड़ गई। गोली जोशी ने बताया कि पांच जनवरी को भी एक चिड़िया चीनी मांझे में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गई थी, उसको भी उन्होंने बचाया था। संवाद