महेवागंज/सुंदरवल। बाइक से लखीमपुर जा रहे सुंदरवल निवासी संदीप सिंह पुत्र गुरमुख (22) की पलिया हाइवे पर पिकअप से टकराकर मौत हो गई। हादसे के बाद ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में घुस गई। गनीमत रही पिकअप में सवार लोग बाल-बाल बचे।
सुंदरवल में रहने वाले संदीप शहर के डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करते थे। सोमवार की सुबह वह घर से बाइक लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर- लखीमपुर आने के लिए निकले। लखीमपुर-पलिया रोड पर हकीमपुरवा गांव के पास उसकी बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में संदीप की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि पिकअप कब्जे ली गई है।