मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़। संवाद
मैगलगंज खीरी। लखीमपुर मार्ग स्थित अंडरपास पर एक युवक की तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आकर मौत हो गई।
मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया रना निवासी सुभाष का 22 वर्षीय पुत्र सर्वजीत मैगलगंज में बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था। बुधवार सुबह वह बाइक से औरंगाबाद की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वह मैगलगंज बाइपास स्थित अंडरपास के नीचे से निकला, औरंगाबाद की तरफ मुड़ रही प्राइवेट बस की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया।
पुलिस ने युवक को उपचार के लिए पसगवां सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बस चालक ने अमीरनगर चौकी पर बस समेत आत्मसमर्पण कर दिया।